English | Español | 中文 | አማርኛ | shqip | عربى | Français | Kreyòl Ayisyen | Tiếng Việt
हमने अन्य लाभों सहित 6 महीने के लिए आश्वस्त वेतन जीत लिया है!
हमारी यूनियन ने कॉन्ट्रेक्ट वाले एयरलाइन कैटरिंग कर्मचारियों के 6 महीने तक के वेतन और लाभों की सुरक्षा के लिए सरकारी बेलआउट धन-खर्च संबंधी कानून बनाया था!
एयरलाइंस को $50 बिलियन का बेलआउट मिला है, लेकिन उसमें से आधा कर्मचारियों के लिए है, और $3 बिलियन एयरलाइन के कॉन्ट्रैक्टर जैसे Skychefs, Gate Gourmet और अन्य एयरलाइन कैटरिंग कॉन्ट्रैक्टरों के लिए है।
4 महीने बेरोजगारी की तुलना में पेरोल के 6 महीने में हमारी जेब में ज्यादा पैसा है!
अपने अधिकारों को जानिये! यह जीत कामगारों के लिए क्या मायने रखती है:
- 6 महीने तक भुगतान और स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करने के लिए Skychefs के 90% कर्मचारियों को काम जारी रखना होगा।
- इसे स्पष्ट करने का एक और तरीका ये है : Skychefs को 30 सितंबर तक 6 महीने के लिए हममें से 90% लोगों को पेरोल पर रखना होगा।
- Skychefs 30 सितंबर तक 6 महीने के लिए 10% से अधिक कर्मचारियों की छंटनी नहीं कर सकता।
- बिना लाभों का नुकसान हुए 6 महीने तक पेरोल पर रहना, 4 महीने की बेरोज़गारी से कहीं ज़्यादा बेहतर है!
हमारे नये कानून की शक्ति और अपनी एकता के साथ, हम कैटरिंग कंपनियों से निम्नलिखित लागू करने की मांग कर रहे हैं :
- अधिकतम संख्या में श्रमिकों का भुगतान होता है परन्तु काम नहीं! न्यूनतम काम पर जाये परन्तु काम सुरक्षित रहे!
- हम 40 घंटे के वेतन और वरिष्ठता क्रम में बोली के लिए 0 घंटे कार्य निर्धारण की मांग कर रहे हैं।
- हम 40 घंटे के वेतन की मांग कर रहे है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की हम कितने घंटे काम कर रहे है!
- हम मांग कर रहे हैं कि कुछ कर्मचारी जो कार्य करने के लिए निर्धारित हैं, उन्हें वायरस से बचाने के लिए सुरक्षित कार्य स्थिति होनी चाहिए।
- हम मांग कर रहे हैं कि अगर कार्य सुरक्षित नहीं है, तो हम Skychefs के द्वारा हमारे बेरोजगारी आवेदन को नकारे बिना एक स्वैच्छिक छुट्टी ले सकते हैं।
- हम मांग करेंगे कि कोई भी 59 वर्ष की आयु से अधिक या दस्तावेज वाली चिकित्सा शर्तों वाला कर्मचारी, जिसे COVID-19 का उच्च जोखिम होगा, 40 घंटे का भुगतान करना होगा और जब तक कि डॉक्टर द्वारा मंजूरी नहीं दी जाती है, तब तक काम किए बिना उसके लाभों को जारी रखना होगा।
- हम मांग करेंगे कि जिन श्रमिकों को काम करने की आवश्यकता है, उन्हें अतिरिक्त जोखिम का भुगतान प्राप्त हो।